बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था पिता, भयानक हादसे ने छीन ली जिंदगी, 3 की मौत
Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर होने पर तीन लोगों की मौत से हाहाकार मच गया। वहीं इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे में थाना कम्पिल के मोहल्ला गंगा टोला निवासी बादशाह का 24 वर्षीय पुत्र अली मोहम्मद, इदरीश का 26 वर्षीय पुत्र यामीन और 45 वर्षीय सर्वेश श्रीवास्तव की मौत हो गई।

दुर्घटना में मोबीन, शाहरुख, भोले एवं राजपाल घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सर्वेश अपने बेटे सचिन की शादी के कार्ड बांटने टेंपो से शमशाबाद की ओर जा रहा था। जबकि अली मोहम्मद आदि लोग ककड़ी व खीरा खरीदने शमशाबाद मंडी जा रहे थे। भोले टेंपो चला रहा था, टैंपो नंबर यूपी 76 के/ 9749 टेडीकोन पटेल नर्सरी के पास से गुजर रहा था तभी सामने फर्रुखाबाद की ओर से तेजी से आए रोडवेज बस के चालक ने टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गंभीर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी कायमगंज भिजवाया। डॉक्टर अमरीष कुमार ने घायलों का उपचार किया थोड़ी देर बाद ही अली मोहम्मद यामीन की मौत हो गई। डॉक्टर ने सभी गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी जसवंत सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज अजीत शर्मा उपनिरीक्षक नरसिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतकों को टेंपो से पीएम हाउस फतेहगढ़ भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications