फिल्मी अंदाज में मंडप में पुलिस लेकर पहुंचा प्रेमी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शादी के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथित प्रेमी ने प्रेमिका की शादी में पुलिस बुलाकर फिल्मी अंदाज में शादी को रुकवा दिया। जिसके बाद दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है मामला
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में कंपिल क्षेत्र से बारात आई थी। बारात में द्वारचार हो गया था। बाराती नाश्ता कर चुके थे। दुल्हन बनी युवती शादी नहीं करना चाहती थी। उसी समय युवती के कथित प्रेमी सूरज ने यूपी 100 को फोन करके वहां पुलिस बुला ली। पुलिस पहुंचते ही दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका
रिश्तेदार व परिजनों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक न सुनी। वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। काफी देर चले इस हंगामे के बाद मंडप सूना पड़ा रहा। अचानक हुई इस घटना से युवती के परिजनों में मायूसी छाई हुई है। लड़की के पिता पप्पू तथा पूरा परिवार शर्म की वजह से घर से नहीं निकल रहे है। उसका कहना है कि अगर बेटी को ऐसा ही करना था तो पहले बता देती वह बारात बुला कर क्यों अपनी जग हसाई कराता।

दुल्हन को देख भड़का दूल्हा
फर्रुखाबाद जिले में इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस बात की जानकारी लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता व उसके परिवार वालों को नहीं दी और अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी की शादी उसी युवक से करने की योजना बना डाली। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। उसे देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं। इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया।
ये भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications