नाबालिग दुल्हन को देख भड़का दूल्हा, बोला- 'इससे नहीं करूंगा शादी'
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आईं है। यहां एक दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पहले की रस्मों में दिए गए दान दहेज हो वापस करने की मांग की।

क्या है मामला
मीडिया खबरों के अनुसार, फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी मैनपुरी थाना कुमसरा क्षेत्र निवासी एक युवक से तय की थी। लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस बात की जानकारी लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता व उसके परिवार वालों को नहीं दी और अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी की शादी उसी युवक से करने की योजना बना डाली।

दुल्हन को देख भड़का दूल्हा
तय तिथि 15 मई को बरात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंची। दुल्हन पक्ष ने दूल्हों का स्वागत सत्कार किया और मण्डप तक ले गए। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। उसे देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं। इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया।

बिना दुल्हन के लौटी बारात
रिश्तेदारों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन दूल्हे ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। किशोरी के भाई ने सगाई व अन्य रस्मों में दूल्हे को दी गई बाइक, सोने की चेन व नगदी आदि वापस करने की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
ये भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications