फर्रुखाबाद: नशीली गोलियां देकर बेटी से रेप करता था लेखपाल पिता, दोस्तों को भी सौंपा

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये है। आरोप है कि उसका पति अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ पिछले काफी समय से रेप कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कि मानें तो मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।

नशीली गोलियां खिलाकर करता था रेप

नशीली गोलियां खिलाकर करता था रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। एक महिला ने अपने लेखपाल पति प्रवेश सिंह तोमर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ काफी समय से रेप कर रहा था। लेकिन इसकी जानकारी उसको नहीं थी। पीड़ित मां के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी बेटी ने बताया कि पिता उसे नशीली गोलियां खिलाकर रेप करते हैं। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को पढ़ने के लिए जयपुर भेज दिया।

दोस्तों के साथ मिलकर किया था गैंगरेप

दोस्तों के साथ मिलकर किया था गैंगरेप

मगर, आरोपी प्रवेश सिंह ने जयपुर तक अपनी बेटी का पीछा नहीं छोड़ा। वो यहां पहुंचकर होटल में ले जाकर बेटी के साथ रेप करने लगा। इतना ही नहीं आरोप है कि कुकर्मी पिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी पीड़ित लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

दादी भेजती थी कमरे में

दादी भेजती थी कमरे में

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि लगातार रेप से वो गर्भवती हो गई तो आरोपी पिता ने उसका गर्भपात आवास-विकास स्थित एक चिकित्सालय में करा दिया। महिला के अनुसार, जब मां-बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी प्रवेश ने दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हद तो तब हो गई जब सास ने पीड़ित लड़की को प्रवेश का मूड ठीक करने की बात कहते हुए जबरदस्ती उसके कमरे में भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+