Farrukhabad: शराब की बोतल में निकला कीड़ा, दुकानदार ने बोतल वापस लेने से किया मना
Farrukhabad News: अंग्रेजी शराब की बोतल में कीड़ा निकलने के बाद उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हड़कंप मच गया। ग्राहक ने शराब की बोलत में कीड़ा निकलने की शिकायत दुकानदार से की और बोतल को बदलने के लिए कहा। लेकिन, दुकानदार ने शराब की बोतल वापस लेने से साफ इनकार कर दिया।
हालांकि, अभी तक ग्राहक ने इस बात की शिकायत अधिकारियों से नहीं की है। लेकिन, अंग्रेजी शराब की बोतल में कीड़ा निकलने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि यह मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का है। अशोक कुमार नाम के शख्स ने ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास स्थित इंग्लिश शराब की दुकान से रॉयल स्टैग की बोतल खरीदी थी।

अशोक कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे बोतल को डब्बे से निकाला तो उसे व्हिस्की की बोतल में कीड़ा तैरता दिखा। बोलत में कीड़ा देखने के बाद अशोक कुमार ने इसका वीडियो भी बना और फोटो भी खींच लिए। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और फोटो में शराब की बोतल के अंदर चीटा जैसा कीड़ा दिखाई दे रहा।
अशोक कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब की यह बोतल कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास स्थित इंग्लिश शराब की दुकान से खरीदी थी। जैसे ही ग्राहक अशोक कुमार ने शराब की बोतल में कीड़ा दिखा तो वह इस बोतल को लेकर सीधे दुकानदार के पास पहुंचे और कीड़ा निकलने की जानकारी दी।
पीड़ित ग्राहक बात सुनकर दुकानदार ने शराब की बोतल को वापस करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अशोक कुमार बोतल वापस लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि अभी किसी अधिकारी से इस मामले की शिकायत नहीं की है। हालांकि, शराब की बोतल में क्रीड़ा निकलने का यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि इससे पहले फ्रूटी के बोतल में कीड़े निकलने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications