Farrukhabad News: बारात में शामिल होने आए थे तीन मासूम, रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव

Farrukhabad News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आई है। यहां एक बारात में शामिल होने के लिए आए तीन लड़कों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी उस वक्त हुई, जब शौच को गई गांव की महिलाओं ने शव रेलवे लाइन पर पड़े देखे। क्षत-विक्षत शवों को देखकर चीक-पुकार मच गई।

इस दौरान मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह मामला फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना ते जाजपुर गांव का है।

Farrukhabad News

गांव निवासी रमाकांत शाक्य की पुत्री पूजा की बारात शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मैनपुरी जिले के भोगांव थाने के सालमपुर गांव से आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारात में शामिल ज्‍यादातर बाराती भोजन करके देर रात वापस अपने-अपने घर लौट गए।

लेकिन,धीरेंद्र का पुत्र रितिक (13), उमेश का पुत्र हरिओम (13) व देशराज का पुत्र विनीत (15) दुल्‍हन के घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठक गए। इस बात की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। इस दौरान तीनों किशोर वहां से गुजरी इज्जतनगर-वापी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए।

ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब चार बजे गांव की महिलाएं रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गईं। ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़े देख, चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और बराती एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ अरुण कुमार और इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और तीनों शवों को पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया। हालांकिं, पोस्टमार्टम से परिजनों के इनकार के बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। वहीं, इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे धीरेंद्र कश्यप ने बताया कि रितिक उसका इकलौता पुत्र था। वहीं, मोहम्‍मदाबाद के सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मृत लड़कों के माता-पिता ने उनका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद तीनों शव उन्हें सौंप दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+