Farrukhabad News: दुपट्टे के सहारे लटकी मिली दो लड़कियों की लाशें, पुलिस कह रही आत्महत्या, परिजन कह रहे हत्या

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फर्रुखाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी देखने के लिए रात में घर से निकली दो सहेलियां की लाश पेड़ से लटकती पाई गई।

लड़कियों की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है की लड़कियों ने आत्महत्या की है।

farrukhabad-news-bodies-of-two-girls-found-hanging-with-the-help-of-a-scarf

वहीं पुलिस की बात को घर वाले मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लड़कियों के घर वालों का कहना है कि दोनों की हत्या करने के बाद हत्यारे द्वारा उनकी लाश को पेड़ पर लटका दिया गया है। ऐसे में लड़कियों के घर वाले मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग कर रहे हैं।

मंदिर में हो रहे कार्यक्रम को देखने गई थी दोनों
यह पूरी घटना फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने के भगौतीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली दो लड़कियों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि दोनों हमेशा साथ-साथ घूमती-फिरती थीं।

सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोनों सहेलियां मंदिर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर से गई थीं। देर रात तक दोनों लड़कियां जब अपने घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों को शक होने लगा लेकिन परिवार वालों को लगा कि बुआ के घर पर रुक गई होंगी।

ऐसे में रात में घर वालों द्वारा उनकी खोज भी नहीं की गई। सुबह उठने के बाद ग्रामीणों ने सिवान में स्थित आम के एक बाग में दोनों लड़कियों की आम के पेड़ से लटकती हुई लाश देखी तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

दोनों की पहचान करने के बाद घर वाले रोने चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस मान रही है आत्महत्या, परिजन बोले हत्या हुई है
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

इधर, परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियों की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए यह तरीका अपनाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, वहीं परिजन गमगीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+