'श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन', UP में अधिकारी ने दफ्तर में लगाई आतंकी की तस्वीर, लिखा- सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर
फर्रुखाबाद, 01 जून: खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन उसके चाहने वाले अब भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में स्थित नवाबगंज के बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय में एक एसडीओ ने लादेन की तस्वीर लगा दी। इतना ही नहीं, अधिकारी ने ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर तक बता डाला। बताया जा रहा है कि इस बाबत जब एसडीओ नवाबगंज से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह फोटो उन्होंने ही कार्यालय में लगवाई है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लादेन की फोटो हटा दी गई।

लादेन की फोटो पर लिखा - श्रद्धेय
नवाबगंज में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी के कार्यालय से सटे वेटिंग रूम दीवार पर एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम के साथ अवर अभियंता जुनैद आलम अंसारी और अनिल कुमार गौतम के फोटो के साथ ओसामा बिन लादेन का फोटो दीवार पर लगाया गया था। बिजली घर पहुंचने वाले लोगों ने वेटिंग रूम की दीवार पर आतंकी ओसामा बिन लादेन का फोटो लगी देखी तो हैरत में पड़ गए। आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो पर विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखे होने के साथ साथ उप खंड अधिकारी का नाम भी लिखा था। लादेन की तस्वीर के नीचे लिखा था, 'श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता'। इसके साथ उनका नाम रविंद्र प्रकाश गौतम भी लिखा था।

अधिकारी ने लादेन को बताया अपना गुरु
इस बारे में जब एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम से पूछा गया तो उन्होंने ओसामा बिन लादेन को अपना गुरु बता डाला। एसडीओ ने कहा कि ओसामा बिन लादेन विश्व के सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता हैं, इसलिए उनकी फोटो उन्होंने लगाई है। एसडीओ ने कहा कि कोई भी किसी को आदर्श मान सकता है। हालांकि, फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्यालय से उतार ली गई है।

अधिकारी ने कहा- फोटो हट गई है तो फिर लग जाएगी...
उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम ने मीडिया से कहा, ''हां मैं मानता हूं कि वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता था। फोटो के हटाए जाने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि अगर फोटो हट गई है तो फिर लग जाएगी उसकी तो असीमित कापियां हैं।''
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications