15 साल की इस लड़की के पेट से निकली ऐसी चीज, डॉक्टर्स भी रह गए दंग
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रहने वाली 15 साल की शिवानी को कुछ दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। पिता सुनील कुमार ने शिवानी को लोहिया अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने शिवानी की जांच की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। डॉक्टरों ने कहा कि अगर समय रहते बच्ची को अस्पताल नहीं लाया जाता और उसका इलाज नहीं होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

पेट में था बालों का गुच्छा
तहसील कायमगंज के गांव मई रसीदपुर में रहने वाले सुनील कुमार की शिवानी की लोहिया अस्पताल में डॉ. इमरान अली ने जांचें करवाईं तो उसके पेट में बालों का गुच्छा होने की पुष्टि हुई। सोमवार को सर्जन डॉ. इमरान अली ने शिवानी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से चार किलो बालों का गुच्छा निकला। उन्होंने कहा कि समय रहते ऑपरेशन होने से किशोरी की जान बच गई।
Recommended Video

पांच साल की उम्र से खा रही थी बाल
परिजनों ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही बाल खाने की लत लग गई थी। पांच साल की उम्र से ही बाल खा रही थी। डॉ. इमरान अली ने बताया कि बाल खाने की वजह से शिवानी के पेट में बाल जमा हो गए थे। इस वजह से उसके पेट में लगातार दर्द बना हुआ था। ऑपरेशन कर उसके पेट से चार किलो बालों का गुच्छा निकला गया है। उन्होंने कहा कि शिवानी की हालत अब ठीक है।

पेट में नहीं बचते बाल
डॉ. इमरान के मुताबिक, बाल खाने की आदत को रेंपुंजल ङ्क्षसड्रोम कहते हैं। ऐसा बच्चे तब करते हैं, जब उन्हें इग्नोर किया जाता है या वो खुद को बहुत अकेला महसूस करते हैं। बाल हमारे पेट में पचते नहीं हैं। थोड़े बहुत छोटे बाल हमारे मल के साथ बाहर भी निकल सकते हैं, लेकिन बड़े बाल बाहर नहीं आते। जैसे-जैसे बालों के इस गोले का साइज बढ़ता है, पेट दर्द और बदहजमी जैसी दिक्कतें पैदा होने लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications