हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स को सीएम योगी के हाथों से मिला चेक हुआ बाउंस

फर्रुखाबाद। यूपी के सरकारी विभागों की लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स को दिया गया चेक बाउंस हो गया। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामला फर्रुखाबाद का है। मेधावी छात्र का चेक बाउंस होने के मामले को अधिकारी दबाने में जुटे हैं और मीडिया को कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

Check bounced given to toppers by CM Yogi

आपको बताते चलें कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का स्टाफ 31 अगस्त को मेधावियों को लखनऊ ले गया था। एक सितंबर को राजधानी में इंटर के छह और हाईस्कूल के पांच मेधावियों को सम्मान समारोह में चेक दिया गया था। लखनऊ में फर्रुखाबाद के मेधावियों का सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथ से 21-21 हजार रुपये की चेक, मेडल व टेबलेट देकर सम्मानित किया था। छात्रों ने चेक को बैंक में जमा किया।

Check bounced given to toppers by CM Yogi

बैंक में जमा किया गया चेक बाउंस हो गया। बैंक अफसरों के मुताबिक एक चेक बाउंस हुआ है तो अन्य भी बाउंस हो जाएगा। दूसरी ओर, जिला विद्यालय निरीक्षक चुप्पी साध गए और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अंबेडकरनगर नरकसा निवासी तोताराम वर्मा के पुत्र प्रद्युम्न वर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री से मिली चेक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सेठ गली में जमा की थी। नौ सितंबर को बैंक के कर्मियों ने उसे बुलाया व चेक बाउंस का पर्चा पकड़ाकर कहा, डीआईओएस में पता करवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+