13 साल की उम्र में आग से खेलता है फरीदाबाद का यह लड़का, चिली-पटेटो बनाकर छाया

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में चिली-पटेटो व्‍यंजन बनाने वाला एक 13 साल का लड़का अब सोशल मीडिया पर लोगों की खूब तारीफ पा रहा है। उसके हुनर और मेहनत की बदौलत आज उसका वीडियो यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो गया है। लड़के का नाम दीपेश है। छोटी सी उम्र में दीपेश इतने बढिया व्‍यंजन बनाता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं।

13 साल का स्ट्रीट फूड वेंडर

13 साल का स्ट्रीट फूड वेंडर

दीपेश के बारे सुनकर एक फ़ूड ब्लॉगर विशाल जब उसके पास पहुंचे तो उसे चिली-पुटेटो बनाते देखकर दीवाने हो गए। उन्‍होंने देखा कि, 13 साल का लड़का सड़क पर रेहड़ी लगाकर ऐसे खाना बनाता है कि उसके कौशल के कारण कई अनुभवी शेफ फेल हो जाएं। वह जोर-जोर से हाथ चला रहा था और कुछ ही मिनटों में उसने व्‍यंजन तैयार करके दिखा दिया। फ़ूड ब्लॉगर विशाल ने उससे उसके बारे में पूछा तो उसने अपना काम करते हुए सारे जवाब दिए।

फरीदाबाद से है दीपेश

फरीदाबाद से है दीपेश

फिर विशाल ने कहा, "मैं 13 साल के इस कमाल के मास्टर शेफ से मिलकर बहुत खुश हुआ हूं...जो कि मिर्च आलू की चिली-पुटेटो, स्प्रिंग रोल, मोमोज आदि बनाता है। वह सुबह स्कूल जाता है और शाम को अपने पिता के साथ हाथ बंटाता है। उसका पता है- एनआईटी 5 मुख्य बाजार, फरीदाबाद।," विशाल ने उस (दीपेश) का वीडियो शूट किया, अब वह कुकिंग वीडियो इस समय यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

रोज पढ़ने जाता है, शाम को काम संभालता है

रोज पढ़ने जाता है, शाम को काम संभालता है

जब विशाल उसका वीडियो बना रहे थे तो वीडियो शुरू होते ही उसके घर, माता-पिता, स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा। तब दीपेश सभी सवालों के जवाब देता है, लेकिन एक सेकंड के लिए भी खाना पकाने से अपना ध्यान नहीं खोता है। दीपेश ने कहा, मैं स्‍कूल भी जाता हूं और शाम को ही अपना स्टॉल खोलता हूं।'

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

आप ये वीडियो देखिए... और सोचिए, सड़क पर रेहड़ी लगाकर स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन बनाने वाला यह बच्‍चा स्‍ट्रीट फूड वेंडर के रूप में वाकई एक बेहतरीन उदाहरण है।
वह यह भी कहता है कि वह अपनी ओर से कुछ अतिरिक्त आय के साथ अपने माता-पिता की मदद करने की कोशिश कर रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ

अब क्या यह ताज्‍जुब करने वाली बात नहीं है? वीडियो देखकर क्या आप दीपेश के कौशल से प्रभावित नहीं हुए? इसकी कहानी पर आपके क्या विचार हैं?

लोग दे रहे शुभकामनाएं

लोग दे रहे शुभकामनाएं

चूंकि, इसके वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोग दीपेश की प्रतिभा से पूरी तरह से प्रभावित हो गए, वहीं कुछ ने उसे उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+