विकास दुबे के कोरोना संक्रमित होने की आशंका, फरीदाबाद से गिरफ्तार श्रवण निकला पॉजिटिव

फरीदाबाद। दिल्ली एनसीआर में फरीदाबाद के होटल से विकास दुबे की फरारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी प्रभात, अंकुर और उसके पिता श्रवण को गिरफ्तार किया था। इसमें प्रभात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। वहीं अब श्रवण के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। गिरफ्तारी के बाद सबका कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें श्रवण को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद उन सभी पुलिसकर्मियों के सैंपल्स की जांच की जा रही है जो श्रवण की गिरफ्तारी और उसको लाने में शामिल थे।

Recommended Video

    Vikas Dubey Arrested :Ujjain के Mahakal Temple से विकास दुबे की गिरफ्तारी | वनइंडिया हिंदी
    Vikas Dubey may be infected with corornavirus

    विकास दुबे भी हो सकता है कोरोना संक्रमित
    ऐसी खबरें हैं कि उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास गिरफ्तार हुआ विकास दुबे उज्जैन भागने से पहले श्रवण के साथ रहा था। अब श्रवण के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उसके भी वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। श्रवण के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। उसको गिरफ्तार कर लाने वाले सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

    Vikas Dubey may be infected with corornavirus

    उज्जैन में पकड़ा गया विकास दुबे

    उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे गिरफ्तार हुआ है। उसने आत्मसमर्पण किया या पुलिस ने उसे पकड़ा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रशासन का दावा है कि उसको पुलिस ने पकड़ा जबकि यह बात भी सामने आ रही है कि विकास दुबे ने खुद मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को जाकर बताया कि वह कौन है, इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई।

    मुठभेड़ में मारा गया प्रभात मिश्रा
    कानपुर पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद में गिरफ्तार किये गए प्रभात को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जब पुलिसकर्मी कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने फरार होने की कोशिश की। पहले उसने पुलिस की गन छीन लगी और फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें प्रभात घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    Delhi CWG Stadium Converted To COVID-19 Care Centre
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+