Live Video: मेडिकल स्टोर पर ORS लेते समय युवक को आया हार्ट अटैक, 3-4 मिनट में चली गई जान
faridabad heart attack news: फरीदाबाद जिले के मेडिकल स्टोर पर ORS लेते वक्त एक शख्स की जान चली गई। बताया जा रहा है कि शख्स की जान हार्ट अटैक आने की वजह से गई है।
faridabad heart attack news: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। यहां मेडिकल स्टोर पर ओआरएस (ORS) लेते वक्त एक शख्स की अचानक जान चली गई। बताया जा रहा है कि शख्स की जान हार्ट अटैक आने की वजह से गई है। यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आई यह फुटेज अब लोगों के भी होश उड़ रही है।

मेडिकल स्टोर पर ORS लेने गया था संतोष
फरीदाबाद के मेडिकल स्टोर पर जिस शख्स की मौत हुई है उसका संतोष है। 33 वर्षीय संतोष उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल वो फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोष काफी दिनों से बीमार था। बुधवार दोपहर को संतोष ORS लेने के लिए संजय कालोनी सेक्टर 23 स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था। इसकी सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज भी सामने आई है।
Recommended Video

अचानक हो गई तबीयत खराब
जो CCTV फुटेज सामने आई उसमें देखा जा सकता है कि मेडिकल स्टोर पर संतोष दवाई ले रहा था तो अचानक उसकी तबीयत खबरा होने लगती है। संतोष को बेचैनी होने लगती है और वो अपने सीने पर हाथ लगाते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि अटैक पड़ने से पहले वो बिल्कुल ठीक-ठाक खड़ा हुआ था। लेकिन, थोड़ी देर बाद वह नीचे गिर पड़ता है और उसे नीचे गिरता देख स्टोर पर मौजूद शख्स भी घबरा जाता है और दौड़ के उसके पास जाता है।

तीन से चार मिटन में चली गई जान
सिर्फ 3 से 4 मिनट में ही संतोष की मौत हो जाती है। यह पूरी घटना इसी मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया कर आग की तरह वायरल हो रही है। मौत का ऐसा लाइव वीडियो जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई। वहीं, इस हादसे के मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टल के भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications