घर के पास खेल रही बच्ची को जंगल में ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, ढूंढने जुटीं पुलिस की 3 टीमें
फरीदाबाद। हरियाणा में फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में एक बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे बहला-फुसला कर जंगल में ले गया था। जहां उससे दुष्कर्म किया, और फिर वहीं छोड़कर भाग गया। घटना के बारे में पता चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

फरीदाबाद में बच्ची से हैवानियत
बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया। डबुआ थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, वारदात के संदर्भ में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी का नाम 22 वर्षीय रिकेश बताया जा रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। उस पर आरोप हैं कि, वह दुष्कर्म के बाद फरार हो गया। उसने जिस बच्ची से दुष्कर्म किया, वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले परिवार की है। आरोपी उन्हीं के पड़ोस में रहता था।

आरोपी फरार, पूछताछ के लिए दो लोग हिरासत में लिए
प्रांरभिक पड़ताल में यह सामने आया कि, यूपी निवासी रिकेश और पीड़ित बच्ची के परिजन पाली क्रेशर जोन में काम करते हैं। दोनों परिवार आस-पास ही रहते हैं। मंगलवार शाम बच्ची खेलने के लिए अपने घर के बाहर निकली थी, तभी युवक उसे बहका-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। बहुत देर बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया। और, घटना की सूचना पुलिस को दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि, उनकी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के माता-पिता उत्तर प्रदेश चले गए थे और वह भाई के साथ यहां रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications