कौन हैं 95 साल के महंत युगल बिहारी दास, जिनका फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर भूमाफिया ने हड़प ली जमीन

हनुमानगढ़ी के 95 वर्षीय महंत युगल बिहारी दास भी भू-माफिया का शिकार हो गए हैं। भू-माफिया ने उन्हें कागजों में मृत दिखाकर करोड़ रुपए की जमीन अपने नाम कर ली।

mahant yugal bihar das

Mahant yugal Bihari Das: हनुमानगढ़ी के 95 साल के एक महंत युगल बिहारी दास की साढ़े 4 बीघा जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफिया ने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर उनकी करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर कब्जा कर लिया।

महंत युगल बिहारी दास पिछले 14 सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहे है। वहीं, अब मीडिया के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही, लखनऊ हाईकोर्ट में भी अपील की है। आइए जानते है महंत युगल बिहारी दास कौन हैं और क्या कहानी है....

युगल बिहारी दास 95 साल के है और उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के हनुमानगढ़ी के महंत है। महंत युगल बिहारी दास की बसंतिया पट्टी में साढ़े चार बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों की है। इस जमीन पर भू-माफिया गौरीशंकर ने कब्जा कर लिया।

भू-माफिया गौरीशंकर ने अयोध्या के महंत युगल बिहारी दास को मृत दिखाकर साढ़े चार बीघा जमीन हड़प ली। इसके लिए भू-माफिया ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 95 साल के महंत युगल बिहारी दास के नाम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट भी बनावा दिया। क्योंकि, जमीन महंत के नाम पर थी।

इसके बाद भू-माफिया ने महंत की जमीन को कागजों में अपने नाम करवा लिया। इस बाबत जब महंत को धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने भू-माफिया के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। लेकिन, इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महंत युगल बिहारी दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी भू-माफिया गौरीशंकर ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया औऱ उन्हें भगा दिया। इस दौरान बंदूक दिखाकर उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश भी की थी। बताया कि वह पिछले 14 साल से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है।

Recommended Video

    अयोध्या के विकास के लिए बसपा प्रत्याशी ने ठोकी ताल, पूर्व के मेयरों पर लगाया आरोप

    अब उन्होंने मीडिया के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही, लखनऊ हाईकोर्ट में अपील की है। अब हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में पूरे मामले की सुनवाई शुरू होने जा रही है। वही, वकील प्रभात कुमार उपाध्याय ने बताया कि महंत युगल बिहारी का यह मामला उनके पास आया है।

    बताया कि भू-माफिया गौरीशंकर ने महंत को मृतक दिखाकर उनकी जमीन पर कब्जा करके अपने नाम कर लिया है। हम लोगों ने आज उनकी फोटो कोर्ट में करवा दी है। जल्द ही उनके बयान होंगे। मामले में अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा खेल हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+