VIDEO: दबंगों से उकताई महिला ने अयोध्या में मिट्टी का तेल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील के गांव में दबंगों से उकताई महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और माचिस की तीली से आग लगाने की कोशिश की। महिला की चीख-चिल्लाहट के बीच पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। बता दें कि महिला पिछले कई महीनों से न्याय के लिए भटक रही थी।

VIDEO: victim woman extreme step due to affected by dabangs in ayodhya

मामला महिला की जमीन से जुड़ा है, उसका कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। चकबंदी प्रक्रिया के दौरान मोहम्मदपुर में जो जमीन उसे मिली, वह ही उसके पास नहीं है। उसने कई जगह शिकायत भी की, मगर न्याय नहीं मिला। जिसके बाद उसने खुद की जान देने की सोची। ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

news

उक्त महिला का नाम राजमती बताया जा रहा है। उसने मिल्कीपुर तहसील में तहसील दिवस के दौरान ही खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे रोका और पकड़कर एसडीएम के सामने पेश किया। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+