अयोध्या: भगवान बुद्ध की बेशकीमती मूर्तियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने अष्टधातु की भगवान बुद्ध की बेशकीमती दो मूर्तियां बरामद की हैं।पुलिस ने मूर्तियां बरामद करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई है। दोनों तस्करों ने मूर्ति किससे खरीदी कहां से चोरी हुई पुलिस इसका पता लगा रही है।

मूर्तियां बेचने की फिराक में तस्कर
अयोध्या की कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शहर के अग्रसेन चौराहे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे अष्टधातु की भगवान बुद्ध की दोनों मूर्तियों की बेचने की जुगत में थे। दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दोनों अष्टधातु की मूर्तियां बरामद कर ली हैं। दोनों मूर्तियों का वजन लगभग 2-2 किलोग्राम है।
25 लाख रुपए कीमत
बताया जा रहा है कि दोनों तस्करों के निशाने पर कई लोग थे और उनको भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्तियां दिखाकर बेचने के नाम पर एडवांस पेमेंट ले लेते थे और उनको मूर्ति भी नहीं देते थे। पुलिस ऐसे व्यक्तियों को भी तलाश रही है जो इन मूर्तियों को खरीदने के लिए इन दोनों तस्करों से संपर्क में थे। इस बेशकीमती अष्टधातु की दोनों मूर्तियों की कीमत अयोध्या पुलिस ने लगभग 25 लाख रुपए बताई है। पकड़े गए तस्कर अनवर जिले के ही थाना पूराकलन्दर क्षेत्र का निवासी है तो दूसरा साकिर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के कूड़ेभार का रहने वाला है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications