प्रयागराज कुंभ जाने के लिए अयोध्या से 3 मार्च तक 39 स्पेशल ट्रेनें

Ayodhya news, अयोध्या। प्रयागराज कुंभ मेले के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जहां एक तरफ रोडवेज की अतिरिक्त बसों को लगाया है तो वहीं रेल प्रशासन ने भी अयोध्या फैजाबाद रेलवे स्टेशन से 39 स्पेशल ट्रेनों की भी व्यवस्था की है। 13 जनवरी से यह सेवा शुरू हो गई है। 3 मार्च तक अयोध्या फैजाबाद सुल्तानपुर होते हुए आती-जाती रहेंगी। अयोध्या फैजाबाद से जाने वाले श्रद्धालुओं ने ट्रेन और बसों को लेकर खुशी जाहिर की है।

Thirty nine special trains for reaching to Prayagraj from Ayodhya

प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ में त्रिवेणी स्नान कर पुण्य की प्राप्ति की कामना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने अयोध्या फैजाबाद से 39 स्पेशल ट्रेनो की व्यवस्था की है जिसकी शुरुआत 13 जनवरी से हुई। स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था 3 मार्च तक जारी रहेगी। यह सभी ट्रेनें अयोध्या फैजाबाद सुल्तानपुर प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी जहां पर श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करने के लिए आसानी से पहुंच सकेंगे।

सिर्फ यही नहीं प्लेटफॉर्म पर भी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं तो वंहीं चिकित्सा के लिए भी प्लेटफॉर्म पर कैंप लगाए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो तुरंत उसे सुविधा मुहैया कराई जा सके। हमारी टीम ने जब श्रद्धालुओं से बातचीत की तो सभी ने खुशी जाहिर की कि पहले की अपेक्षा इस बार के कुंभ में केंद्र व प्रदेश सरकार अच्छी सुविधाएं मुहैया करा रही है।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज कुंभ 2019: 15 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान, सैकड़ों श्रद्धालु लेंगे आस्था की डुबकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+