सेल्समैन तड़पता रहा, दबंग उसे पीटते रहे, पूरी घटना CCTV में कैद, अखिलेश यादव बोले- कार्रवाई नहीं करेगी BJP
CCTV footage of salesman Ayodhya: अयोध्या जिले में शराब की दुकान से शराब खरीदने के बाद दबंगों से पैसे मांगना सेल्समैन को महंगा पड़ गया। दबंगों ने सेल्समैन की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले में थाने पहुंचकर सेल्समैन द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश चल रही है।

इस घटना से नाराज अयोध्या में शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद कर दीं और आबकारी कार्यालय के सामने शराब कारोबारियों ने धरना दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह पूरी घटना अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित शराब की दुकान की बताई जा रही है। घटना बुधवार रात की है। अखिलेश यादव ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर इस मामले में सवाल उठाए हैं।
मारपीट कर किए लहू लुहान
शराब दुकान के सेल्समैन संदीप कुमार पाल का आरोप है कि बुधवार की रात में करीब 9:00 बजे कल्याणपुर बरौली निवासी भूपेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ शराब लेने के लिए दुकान पर आया था। उसने शराब मांगा तो उसे दे दिया गया।
सेल्समैन का कहना है कि उसके बाद जब उसने शराब के आवाज में पैसा मांगा तो वह गाली देने लगा। उसके बाद वे लोग शराब दुकान में लगी जाली तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और सेल्समैन को मारने पीटने लगे। शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शराब की दुकान में सेल्समैन अकेले है और चार-पांच बदमाश उसे लाठी डंडे से मारपीट रहे हैं। इस घटना को लेकर अयोध्या जनपद के शराब कारोबार से जुड़े लोगों के अंदर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
वहीं घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर शनिवार को लिखा कि "अयोध्या में PDA समाज के एक व्यक्ति पर सत्ताधारी प्रभुत्ववादियों ने शराब मुफ़्त न देने पर जानलेवा हमला किया। सत्ता के मद में डूबे ऐसे लोगों पर भाजपा सरकार कोई कार्रवाई करेगी अथवा कोई सर्वोच्च स्तरीय सूत्र जोड़कर उन्हें बचा लिया जाएगा। अगर कोई है तो उत्तर अपेक्षित है और अनुकरणीय कार्रवाई भी।"












Click it and Unblock the Notifications