राम मंदिर निर्माण की तारीख आज हो सकती है तय, अयोध्या में संतों की बैठक पर टिकीं निगाहें

अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख आज तय हो सकती है। दरअसल, आज अयोध्या सर्किट हाउस में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक दोपहर तीन बजे होने जा रही है। इस बैठक में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सहित सभी ट्रस्टी शामिल होंगे। इस बैठक पर रामभक्तों की निगाह टिकी हुई है क्योंकि इस बैठक के बाद राम मंदिर निर्माण पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Ram temple construction date may be fixed today in meeting of saints

Recommended Video

    Ram Mandir निर्माण के लिए 5 August को होगा भूमि पूजन, PM Modi के जाने पर Suspense | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 16 जुलाई से अयोध्या प्रवास पर है। उनके साथ बड़े इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या आया है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या पहुंचे हैं जो आज (18 जुलाई) की मीटिंग शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख पर आज अंतिम मुहर लग सकती है।

    इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा था और राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह में शामिल होने की अपील की थी। हालांकि अभी तक पीएमओ से औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर उनके अयोध्या कार्यक्रम को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। जबकि ट्रस्ट के सदस्य और अयोध्या के संत लगातार प्रधानमंत्री से अयोध्या आने को लेकर आग्रह कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर महंत कमलनयन दास कहते हैं कि पीएम मोदी शीघ्र अयोध्या आकर राममंदिर निर्माण का शुभारंभ करें। मोदी व योगी के कर कमलों से ही राममंदिर की पहली ईंट रखी जानी चाहिए, क्योंकि मोदी व योगी के काल में ही यह शुभ अवसर आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+