Ram Mandir inauguration: दिन भर जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा एयरपोर्ट, विदेशी भी गा रहे रामधुन
Ram Mandir inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अयोध्या के सभी मंदिरों में साफ सफाई की जा रही है। उन्हें चमकाया जा रहा है। राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई नामचीन हस्तियां भी पहुंचेंगी।
ऐसे में अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी साफ सफाई की जा रही है तथा प्रभु श्री राम के कट आउट लगाए जा रहे हैं। जिससे अयोध्या एयरपोर्ट पर मेहमानों के उतरने के बाद राम नगरी का एहसास हो।

शनिवार दोपहर में वन इंडिया की टीम अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर सफाई कर्मी सफाई करते नजर आए इसके अलावा अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा 22 जनवरी के सुरक्षा का खाका खींचा गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया की 21 जनवरी को ही अयोध्या एयरपोर्ट सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा।
अयोध्या एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों के अलावा एसपीजी के कमांडो और स्थानीय पुलिस फोर्स की भी तैनाती की जाएगी। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के बाहरी हिस्सों के साथ ही पार्किंग क्षेत्र में भी समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चला कर जांच पड़ताल की जा रही है।
आरएसएस नेता ने किया निरीक्षण
अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के दौरान फ्लाइट से आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था को जानने के लिए आरएसएस के सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल द्वारा शनिवार दोपहर में एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट और सीआईएसएफ अधिकारियों संग बैठक कर 22 जनवरी के तैयारियों की समीक्षा भी की।
एयरपोर्ट पर दिनभर गुंजता रहा जय श्रीराम
अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अतिथियों का आवागमन प्रारंभ हो चुका है। शनिवार को देश के कई महंत एयरपोर्ट पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किए। इसके अलावा सिंगापुरियन व्यवसाय भूपेंद्र कुमार मोदी भी फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे। आलम यह रहा कि दिनभर एयरपोर्ट पर जय श्री राम की गूंज सुनाई देती रही।












Click it and Unblock the Notifications