राम रसोई की अयोध्या में हुई शुरूआत, श्रद्धालुओं को मिलेगा फ्री भोजन

अयोध्या। अयोध्या में रविवार को राम रसोई की शुरूआत हो गई है। राम रसोई की शुरूआत रामलला के मंदिर के ठीक बाहर अमावा मंदिर में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने की है। बता दें कि रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने आज इसकी शुरुआत की। महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपए चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है।

Ram kitchen started in Ayodhya

इस प्रसाद भोजन की शुभारंभ रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भोजन अपने हाथों से वितरित कर के किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम जानकी के विवाह पंचमी की विशेष तिथि पर विशेष पूजन हुआ और भगवान राम की अनुमति के बाद राम रसोई का संचालन शुरू किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने बताया कि सभी चावल कैमूर (बिहार) के मोकरी गांव से मंगवाया गया है। राम रसोई और भगवान के भोग की सेवा लगातार चलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से बात हो चुकी है। कुणाल ने कहा कि बिहार में पहले से ही सीतामढ़ी में सीता रसोई चल रही है। यहां दिन में 500 लोग और रात में 200 लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। किशोर कुणाल कहते हैं कि बिहार और दक्षिण भारतीय कुक को व्यंजन तैयार के लिए खास तौर पर बुलाया गया है। जहां प्रतिदिन एक हजार से दो हजार के बीच श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि राम रसोई सालों भर चलती रहेगी। इसके बाद में राम भक्तों की बढ़ती संख्या के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+