UP: 'यात्रा' के जरिए अयोध्या से आज चुनावी शंखनाद करेंगे राजा भैया, कहा- जनसत्ता दल का नहीं होगा विलय
UP: 'यात्रा' के जरिए अयोध्या से आज चुनावी शंखनाद करेंगे राजा भैया, कहा- जनसत्ता दल का नहीं होगा विलय
अयोध्या, 31 अगस्त: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी 'जनसत्ता दल' उत्तर प्रदेश के अंदर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगी। इसके लिए राजा भैया ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में राजा भैया आज यानी मंगलवार (31 अगस्त) को अयोध्या दौरे पर है वो यहां रामलला के दर्शन के बाद 'जन संकल्प यात्रा' के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे।

राजा भैया अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद 31 अगस्त से चुनावी जन संकल्प यात्रा की शुरूआत करेंगे। यह यात्रा प्रतापगढ़ से होते हुए सुल्तानपुर और अयोध्या होकर जाएगी। इस यात्रा में हजारों कार्यकर्तायों के साथ राजा भैया खुद मौजूद रहेंगे और लोगों से जाकर मिलेंगे। राजा भैया ने बताया कि अयोध्या से रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद प्रदेशव्यापी यात्रा का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम में अटूट निष्ठा है। अपने जीवन में जो काम किया प्रभु श्री राम के आशीर्वाद लेकर किया। इस लिए हम अयोध्या जा रहे है।
राजा भैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
जनसता दल किसी भी राजनीतिक दल में विलय नहीं करेगा। तालमेल के जरिये गठबंधन हो सकता है। जैसे ही कोई इस तरह की बात होगी आपको बताएंगे।
राजा भैया ने आगे कहा अभी किसी दल से गठबंधन होता है या नहीं इसके लिए थोड़ा सी प्रतीक्षा करिए, सब आपके सामने होगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा संकल्प यात्रा के जरिये जनता के बीच जाकर अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद लेंगे। कई अन्य राज्यों के साथ होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। गठबंधनों और चुनावी रणनीति पर चर्चा हो रही है।
बता दें, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से सात बार निर्दलीय विधायक है। कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2018 में राजा भैया ने राजनैतिक दल का गठन किया। इस राजनैतिक दल का नाम 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक' रखा गया है। 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने दो सीटों कौशांबी और प्रतापगढ़ सीट पर उम्मीदवार उतारे थे।












Click it and Unblock the Notifications