Milkipur by-election: सपा प्रत्याशी ने मंदिरों में दर्शन कर दाखिल किया नामांकन, पिता अवधेश प्रसाद भी रहे मौजूद

Milkipur by-election 2025: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने सामान्य तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि इस दौरान उनके सांसद पिता के साथ ही अन्य सपा नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

नामांकन से पहले उन्होंने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी महादेव और सरयू तट पर पूजन-अर्चन किया। दर्शन पूजन करने के बाद अपने पिता और समर्थकों तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ वह नामांकन करने नामांकन स्थल पर पहुंचे।

Milkipur by Election 2025 MP Awadhesh Prasad

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अजीत प्रसाद ने कहा कि दर्शन पूजन करने के बाद हमने अपना नामांकन कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मिल्कीपुर में बाहरी बनाम घरवाले नेता की लड़ाई हो रही है। बीजेपी ने बाहर के नेता को टिकट दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी और हमारे पिता ने मिल्कीपुर में काफी काम किया है। ऐसे में यहां की जनता को पता है कि कौन उनका अपना है और कौन पराया है। फिलहाल, दो सेट में नामांकन दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान भी तैयार

मंगलवार को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चंद्रभानु पासवान ने भी नामांकन प्रक्रिया की तैयारी कर ली है। बुधवार को उन्होंने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 17 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।

संभावना यह भी जताई जा रही है कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। नामांकन से पहले मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा द्वारा विशाल जनसभा भी आयोजित की जा सकती है।

दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में दोनों दल इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। सपा के लिए यह सीट बचाना अहम है, जबकि भाजपा इसे जीतकर अयोध्या की हार का बदला लेना चाहती है। चुनाव प्रचार के दौरान मुद्दों पर जोर देने के साथ-साथ व्यक्तिगत हमले भी देखने को मिल रहे हैं।

Milkipur by-election 2025: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने सामान्य तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि इस दौरान उनके सांसद पिता के साथ ही अन्य सपा नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी महादेव और सरयू तट पर पूजन-अर्चन किया। दर्शन पूजन करने के बाद अपने पिता और समर्थकों तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ वह नामांकन करने नामांकन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अजीत प्रसाद ने कहा कि दर्शन पूजन करने के बाद हमने अपना नामांकन कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मिल्कीपुर में बाहरी बनाम घरवाले नेता की लड़ाई हो रही है। बीजेपी ने बाहर के नेता को टिकट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी और हमारे पिता ने मिल्कीपुर में काफी काम किया है। ऐसे में यहां की जनता को पता है कि कौन उनका अपना है और कौन पराया है। फिलहाल, दो सेट में नामांकन दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं।भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान भी तैयारमंगलवार को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चंद्रभानु पासवान ने भी नामांकन प्रक्रिया की तैयारी कर ली है। बुधवार को उन्होंने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 17 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।संभावना यह भी जताई जा रही है कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। नामांकन से पहले मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा द्वारा विशाल जनसभा भी आयोजित की जा सकती है।दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाईमिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में दोनों दल इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। सपा के लिए यह सीट बचाना अहम है, जबकि भाजपा इसे जीतकर अयोध्या की हार का बदला लेना चाहती है। चुनाव प्रचार के दौरान मुद्दों पर जोर देने के साथ-साथ व्यक्तिगत हमले भी देखने को मिल रहे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+