रात को अनजान के घर में घुस गया और करने लगा छेड़छाड़, हुई हत्या
अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने बिहार के अध्यापक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहार के सुपौल जिले के अध्यापक इंद्रदेव की 4 अगस्त को जनपद के थाना पटरंगा के काजीपुर गांव में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी

बताया जाता है कि अध्यापक इंद्रदेव मानसिक अवसाद से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। 4 अगस्त को थाना पटरंगा के काजीपुर गांव के बाहर खेत में एक अधेड़ का शव मिला था जिसके बाद छानबीन के दौरान उसके जेब से मिले मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम की आधार पर उसकी शिनाख्त इंद्रदेव जिला सुपौल बिहार के रूप में हुई थी। दरअसल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाला अध्यापक इंद्रदेव काफी अरसे से बीमार चल रहा था और उसका मानसिक इलाज चल रहा था। इंद्रदेव सुपौल जिले से रांची के लिए रवाना हुआ था लेकिन भटक कर वह अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक इंद्रदेव पटरंगा में हाइवे पर उतरकर बगल के ही काजीपुर गांव में गया और देर रात एक घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसी समय घर के लोग जाग गए और फिर पकड़कर गांव के ही 3 लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों दुर्गेश कुमार राम लुटावन राजकरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications