महाशिवरात्रि 2019: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
Ayodhya news, अयोध्या। महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को अयोध्या के शिवालयों में श्रद्धालुओं की तांता लग गया। सरयू में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान करके प्राचीन नागेश्वर नाथ, क्षीरेश्वर नाथ, चन्द्रहरि, नाग नाथ और लोरेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंगों पर बेर, बेल पत्र, गेहूं की बाली, गन्ने का गुटका, धतूरे और भांग चढ़ाकर गन्ने का रस, दूध और जल का अभिषेक किया। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे।

धूमधाम से निकाली जाएगी शिव जी की बारात
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को सेक्टर और सब सेक्टर में बांटा गया है। यहां सुरक्षा बालों की तैनाती की गई है। सरयू तट स्थित और देश के 108 ज्योतिर्लिंगों में एक नागेश्वर नाथ मंदिर से देर शाम शिव जी की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए क्षीरेश्वर नाथ, हनुमान गढ़ी और कनक भवन मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों से होते हुए वापस नागेश्वर नाथ पहुंचेगी, जहां देर रात्रि देश-विदेश के भक्तों के बीच शिव-पार्वती के पाणिग्रहण संस्कार के भावपूर्ण अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

क्या है महत्व
बता दें, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 4 मार्च सोमवार को है। महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए है, क्योंकि यह शिव और शक्ति की मिलन की रात है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था
शिवभक्त महाशिवरात्रि को शिव जी की शादी का उत्सव भी मनाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को शिव जी के साथ मां शक्ति का विवाह हुआ था। इसी दिन शिव जी ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। माना जाता है कि शिवरात्रि के 15 दिन बाद होली का त्योहार मनाने के पीछे एक कारण यह भी है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications