अयोध्या पहुंचे CM Yogi Adityanath, दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण
CM Yogi Adityanath: अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव को हर वर्ष की तरह भव्य और दिव्य बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि दीपोत्सव पर इस बार भी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। तो वहीं, छोटी दीपावली पर इस दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार 19 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।

सरयू तट पर बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह समेत कई नेताओं ने किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ राम कथा पार्क एवं राम पैड़ी परिसर का जायजा लिया। साथ ही, दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र को ध्यान में रखकर मुक्त आकाशीय राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था का निर्देश दिया।
छोटी दीपावली पर दीपोत्सव का आरंभ इसी राम कथा पार्क से होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साकेत महाविद्यालय से राम कथा पर आधारित एक दर्जन से अधिक झांकियां शोभा यात्रा के रूप में करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचेंगी। इसके बाद राम कथा पार्क में ही राम राज्याभिषेक के मंचन से दीपोत्सव के छठे संस्करण का लोकार्पण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन दिन ढलने के साथ राम पैड़ी परिसर में संयोजित है।
दीपोत्सव पर बनाया जाएगा इस बार नया रिकॉर्ड
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की भी तैयारियां की जा रही है। अयोध्या में दीपोत्सव पर इस बार 17 लाख दीपक जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। माना जा रहा है, कि एक बार फिर राम की पैड़ी के साथ-साथ अयोध्या के सभी पौराणिक कुंड मंदिर एक बार फिर दीपों से जगमगाते दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications