प्रियंका गांधी पर विवादास्पद बयान देने पर फंसे वसीम रिजवी, कांग्रेसियों ने कराया मुकदमा दर्ज
अयोध्या। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने विवादास्पद बयान दिया था। वसीम रिजवी के विवादित बयान को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने वसीम रिजवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने की तहरीर अयोध्या कोतवाली नगर में दी है।

क्या कहा था वसीम रिजवी ने
बुधवार को शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा खूबसूरत हैं उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी। वह मेरे पास आती तो मैं अपनी फिल्म राम जन्मभूमि में जफर खान की बहू का रोल देता।' साथ ही स्वर्गीय इंदिरा गांधी का परिवार मुस्लिम परिवार है। कांग्रेस पहले ही भगवान राम के वजूद को नकार चुकी है।

क्या कहा यूथ कांग्रेस के महासचिव ने
यूथ कांग्रेस के महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि भाजपा और उसके लोगों की मानसिकता सामने आ गई है कि यह लोग महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। वसीम रिजवी का आया बयान अमर्यादित है और निंदनीय है। वसीम रिजवी के खिलाफ गैर अमर्यादित टिप्पणी का मुकदमा दर्ज होना ही चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications