पेड़ पर चढ़कर एक प्रत्याशी ने पुलिस के उड़ाए होश, दूसरी ने फर्श पर लोटकर छुड़ाए पसीने
लखीमपुर खीरी/अयोध्या। लखीमपुर खीरी में धौरहरा लोक सभा सीट से पर्चा खारिज होने के साथ ही प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा किया। एक प्रत्याशी नामांकन स्थल के पास लगे अशोक के पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या कर लेने की धमकी देने लगा। मामले में अन्य प्रत्याशियों ने चुनावी कार्यशैली को पक्षपातपूर्ण बताते हुए निर्वाचन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फांसी लगाने की धमकी
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन खारिज होने के बाद 7 प्रत्याशी हंगामा करने लगे। इस पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची तो सर्व समाज पार्टी का प्रत्याशी पेड़ पर चढ़ गया और कहने लगा कि फांसी लगा लूंगा। पुलिस देर तक प्रत्याशी को पेड़ से उतारने की कोशिश में लगी रही।

फैजाबाद में नसरीन ने काटा बवाल
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज किया हुआ तो प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले दो प्रत्याशियों समेत तीन के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज हुआ है। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदान के लिए कल 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चल रही थी। जांच प्रक्रिया के दौरान 17 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हो गया। इसमें सर्वोदय पार्टी के राज परीक्षित सिंह व बहुजन महा पार्टी की नसरीन बानो का नामांकन खारिज हुआ।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
नसरीन बानो का नामांकन खारिज होने के बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा और कलेक्ट्रेट परिसर में ही ड्रामा शुरु कर दिया। नसरीन बानो के ड्रामे के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। फर्श पर लोट कर नसीम बानो ने जमकर हंगामा काटा। किसी तरह से महिला पुलिस ने नसीम बानो को नियंत्रित कर कस्टडी में लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर सर्वोदय पार्टी के प्रत्याशी राज परीक्षित सिंह बहुजन महा पार्टी की नसीम बानो समेत तीन के खिलाफ कोतवाली नगर में हंगामा व सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राज परीक्षित को गिरफ्तार भी किया है। फैज़ाबाद लोकसभा क्षेत्र का पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है।
फैजाबाद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानिए
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications