अयोध्या: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर हमला, अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर आरोप
Recommended Video

अयोधा। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। अंसारी का कहना है कि वर्तिका सिंह उनके घर पर मिलने पहुंची थीं, बाचतीच के दौरान वह उग्र हो गईं और हाथापाई शुरू कर दी। मामले में इकबाल अंसारी ने अयोध्या के रामजन्म भूमि थाने में तहरीर दी है। पुलिस अंतर्राष्ट्रीय शूटर से पूछताछ कर रही है।

इकबाल अंसारी के मुताबिक, वह अपने घर पर थे। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष उनसे मिलने के लिए आए। महिला ने उनके गनर को बताया कि वह अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह हैं। महिला व पुरुष से उनकी बातचीत तीन तलाक के मुद्दे से शुरू हुई और फिर राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर पहुंच गई। इसी बीच महिला आरोप लगाने लगीं कि उनके कारण मसला हल नहीं हो रहा है। चर्चा के दौरान वर्तिका सिंह अचानक उग्र हो गईं और हाथापाई पर उतारू हो गईं।
इस दौरान इकबाल अंसारी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और मामले की जानकारी थाना राम जन्मभूमि को दी गई। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने वर्तिका सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इकबाल अंसारी ने वर्तिका सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन पर हमला हुआ है, उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications