यूपी में एयर कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख, जल्द शुरू हो सकता है Shri Ram Airport, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं
अयोध्या में बन रहा मर्यादा पुरुषोत्तम Shri Ram Airport का निर्माण अब लगभग पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी महीने इस एयरपोर्ट का शुभारंभ किया जा सकता है। अयोध्या एयरपोर्ट प्रारंभ हो जाने के बाद यूपी में अब चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे।
यह भी बता दें कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में संभावित दौरा है। संभावना जताई जा रही है कि वाराणसी के राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या भी जा सकते हैं और अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।

अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन होने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। अभी तक लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर एयरपोर्ट से ही अंतरराष्ट्रीय विमानों का आवागमन होता है। श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो जाने के बाद यहां से भी अंतरराष्ट्रीय वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा।
6500 वर्ग मीटर में बना है टर्मिनल
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अनुसार अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निर्माण 6500 वर्ग मीटर में हुआ है। एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं के सुचारु आगमन को ध्यान में रखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर‚ फायर स्टेशन आदि अत्याधुनिक बनाया गया है।
यदि यात्रियों के आवागमन की बात करें ताे टर्मिनल भवन से प्रति घंटे 600 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियाें का आवागमन हो सकता है। वहीं साल भर में 1.0 मिलियन यात्रियों की हैंडलिंग क्षमता है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को चेक-इन और लगेज आदि की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 9 चेक-इन काउंटर और 3 कंवेयर बेल्ट लगाए गए हैं।
राम मंदिर की तरह बनी है डिजाइन
अयोध्या एयरपोर्ट के डिजाइन की बात करें तो अयोध्या के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट को राम मंदिर की तरह ही बनाया गया है। इसके अलावा जैसे वाराणसी एयरपोर्ट पर काशी की विभुतियाे और अन्य कलाओं के साथ ही श्री काशी विश्वनाथ का चित्र आदि बनाया गया है। उसी तरह टर्मिनल के अंदर के हिस्से में श्रीराम के जीवन और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में कला के माध्यम से जानकारी दी गई है, जिससे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पर्यटकों को यहां के बारे में पूरी जानकारी एयरपोर्ट पर ही मिल जाए।












Click it and Unblock the Notifications