अयोध्या: घर में घुसकर किशोरी के शरीर में मिर्ची रगड़कर पानी से नहलाया

Ayodhya news, अयोध्या। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए चाहे जितनी संवेदनशील हो जाएं। एंटी रोमियो दस्ता भी बना दिया है लेकिन शोहदों पर जिला पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। ताजा मामला अयोध्या शहर का है जहां पर शोहदों की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि अब खुलेआम घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की और उसके बदन पर मिर्ची भी रगड़ दी।

किशोरी से अश्लील हरकत

किशोरी से अश्लील हरकत

पुलिस की हीलाहवाली से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है और अब दिनदहाड़े घर में घुसकर किसी भी किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे हैं। अयोध्या में शोहदों ने अपने चेहरे पर नकाब लगाकर घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकत करते हुए उसके बदन पर मिर्ची लगा दी। मिर्ची लगाने के बाद दबंग शोहदों ने किशोरी के बदन पर पानी भी डाल दिया और फिर फरार हो गए।

घटना कर हुए फरार

घटना कर हुए फरार

मामला थाना कैंट का है जहां पर दो शोहदों ने अपने चेहरे पर नकाब लगाकर घर में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर घर में मौजूद किशोरी से छेड़छाड़ की और उसके बदन पर मिर्ची भी रगड़ दिया। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि दोनों अज्ञात युवकों ने उसकी पुत्री के बदन पर मिर्ची रगड़ कर पानी से नहला भी दिया इसके बाद वे फरार हो गए।

पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस ने लिया संज्ञान

मां ने आरोप लगाया कि एक-दो दिन पूर्व उसकी मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी आ रहे थे जिसके लिए वो अपनी बेटी से पूछताछ भी कर रही थी लेकिन तभी यह घटना घट गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए अज्ञात शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस के सहारे आरोपियों को ढूंढने में लग गई है।

ये भी पढ़ें- पुलिस ने शादीशुदा महिला से 14 साल के लड़के की कराई शादी, दोनों फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+