पुलिस ने शादीशुदा महिला से 14 साल के लड़के की कराई शादी, दोनों फरार

Jaunpur news, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यूपी पुलिस का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने एक नाबालिग की विवाविता से शादी करा दी जिसके बाद दोनों रफूचक्कर हो गए। नाबालिग के पिता ने हारकर डीजीपी समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बदलापुर कर रहे हैं।

पिता ने थाने में दी शिकायत

पिता ने थाने में दी शिकायत

दरअसल पूरा मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के मजीठी गांव का है। मजीठी गांव के ही संजय गौतम ने पुलिस महानिदेशक, आईजी वाराणसी जोन, एसपी जौनपुर और सीओ बदलापुर, एसडीएम बदलापुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव की विवाहिता 23 वर्षीय सुमन निषाद उनके 14 वर्षीय पुत्र को बहलाकर भगा ले गई थी। तीन-चार दिन बाद 21 जनवरी को दोनों थाने जा पहुंचे।

स्थानीय पुलिस ने कराई शादी

स्थानीय पुलिस ने कराई शादी

काफी संख्या में गांव वाले भी इकट्ठा हो गए थे। दोनों प्रेमी किसी की एक न सुन रहे थे। वहीं आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इन दोनों की शादी करा दी थी। इसके बाद थाने से ही पुलिस ने दोनों को बदलापुर पहुंचा दिया था। वहीं नाबालिग के पिता संजय गौतम का कहना है शिकायती पत्र के साथ उन्होंने प्रधानाचार्य की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र को भी संलग्न किया है।

डीआईजी बोले, होगी कार्रवाई

डीआईजी बोले, होगी कार्रवाई

इसमें प्रधानाचार्य ने प्रमाणित करते हुए कहा है कि वह कक्षा 10 का नियमित छात्र है। छात्र पत्रावली स्कॉलर रजिस्टर बुक संख्या 26- ई क्रम संख्या 59 के अनुसार जन्मतिथि 10 जुलाई 2004 की है। हाईस्कूल परीक्षा 2019 की चेक लिस्ट में भी उसका नाम क्रमांक 0048 पर अंकित है|किंतु महाराजगंज पुलिस ने इस सबसे परे महाराजगंज थाने में बीते 21 जनवरी को जब बेटे की शादी कराई उस दिन उसकी उम्र 14 वर्ष 6 माह 11 दिन थी। वह क्षेत्र के सीतला प्रसाद तिलकधारी स्मारक इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर में हाईस्कूल का छात्र है। मामला बढ़ता देख पुलिस भी हरकत में आई जा एसपी डीआईजी दिनेश पाल सिंह ने मामले को संज्ञाान में लेते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मछली पकड़ने के लिए बिछा रहा था जाल, खुद बन गया मगरमच्छ का शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+