व्हीलचेयर पर बेटे को जिताने के लिए वोट डालने पहुंचे सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव
इटावा, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, शाम छह बजे तक चलेगी। इस बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव जिताने व्हीलचेयर पर बैठकर इटावा पहुंचे और जनता से समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की। मुलायम सिंह यादव ने खुद भी सैफई मतदान केंद्र पर वोट डाला।

बता दें, तीसरे चरण के मतदान के दौरान इटावा में समाजवादी पार्टी का कुनबा जुटा हुआ है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने इटावा के सैफई में वोट डाला। मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इटावा के जसवंतनगर विधानसभा सीट से मुलायम के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। इटावा के सैफई में इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने वोट डाला।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर विधानसभा के सैफई मतदान केंद्र में वोट डाला। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। कहा कि उनके ऊपर नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद है और सपा करहल और जसवंतनगर से रिकार्ड वोटों से जीत रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications