यूपी चुनाव : यादव बेल्ट में मतदान आज, शिवपाल-रामगोपाल यादव दिखे साथ, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
इटावा, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है। इस चरण का चुनाव 'यादव बेल्ट' में हो रहा है। इस चुनाव मुलायम परिवार एक बार फिर साथ खड़ा दिख रहा है। समाजवादी पार्टी परिवार में विवाद के लंबे अंतराल के बाद पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक साथ दिखे।

शिवपाल ने रामगोपाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
राम गोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने इटावा और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सैफई के अभिनव विद्यालय मतदान केंद्र पर अपना-अपना वोट डाला। इसी दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव की भेंट भी हो गई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले शिवपाल ने सपा संरक्षक और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।
16 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा मतदान, सबसे चर्चित सीट है मैनपुरी की करहल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 4 योगी के और एक केंद्रीय मंत्री हैं। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बुंदेलखंड से अवध क्षेत्र तक के 16 जिलों में फैले 59 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी की करहल सीट है, जहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications