Shivpal Yadav ने बीजेपी प्रत्याशी को बताया विश्वासघाती, कहा- 'MP-MLA बनावाया, मुझे ही दिया धोखा...'

Shivpal Yadav ने बीजेपी प्रत्याशी को बताया विश्वासघाती, कहा- 'MP-MLA बनावाया, मुझे ही दिया धोखा...'

Shivpal Singh Yadav: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवापल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक बार फिर से एक साथ आ गए हैं। बहू डिंपल यादव के चुनाव प्रचार में जुटे शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर में भाजपा प्रत्याशी और अपने शिष्य रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) पर बड़ा हमला बोला है। शिवपाल यादव ने कहा, 'शाक्य ने उन्हें धोखा दिया है।' इतना ही नहीं, शाक्य को विश्वासघाती भी बताया।

Recommended Video

    Mainpuri Bypoll: शिवपाल यादव का छलका दर्द, अखिलेश को लेकर कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Shivpal Singh Yadav

    दरअसल, शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार 25 नवंबर को जसवंतनगर के सरसई हेलू गांव पहुंचे और बहू डिंपल यादव के चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, 'मैंने रघुराज की नौकरी लगवाई। उन्हें दो बार सांसद और विधायक बनाया, लेकिन उन्होंने ही धोखा दिया। रघुराज अपने आपको मेरा शिष्य बताते हैं, लेकिन उन्होंने ही विश्वासघात किया।' शिवपाल यादव ने कहा कि शाक्य को उनकी बहू डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था।

    रघुराज शिष्य होते तो बिना बताए छोड़कर नहीं जाते
    शिवपाल यादव ने कहा कि रघुराज ने हमारा साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली। अगर शिष्य होता तो ऐसे छोड़कर नहीं जाते। शिवपाल यही नहीं रुके, उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि रघुराज शाक्य के मन में हमारे प्रति सम्मान होता तो वह मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला हम से पूछकर लेते। रघुराज शाक्य ने इतना बड़ा कदम उठाने से पहले हम से पूछा तक नहीं। कहा कि शाक्य को जिसने इनते बड़े मुकाम तक पहुंचाया, उसकी बहू के खिलाफ ही चुनाव लड़ने को तैयार हो गए?

    रघुराज ने मुझे धोखा देने का काम किया
    प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राघुराज के बीजेपी ज्वाइन करने से पहले मैंने उन्हें फोन किया था। बातचीत में रघुराज शाक्य ने कहा कि इलाज कराने के लिए जा रहा हूं। मैंने कहा लोहिया अस्पताल में मेरे जानकार डॉक्टर है, उनको फोन कर देते हैं। लेकिन, दूसरे दिन रघुराज शाक्य के बीजेपी ज्वाइन करने की खबर मीडिया के माध्य से मिली। रघुराज ने तो मुझे धोखा देने का काम किया।

    यादव परिवार की एकजुटता को लेकर किया ये दावा
    शिवपाल यादव ने यादव परिवार में एकजुटता को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग कहते थे कि एक हो जाओ अब हम लोग एक हो चुके हैं। हमने अखिलेश से भी बोल दिया है कि अब हम लोग एक होकर ही रहेंगे। हमने डिंपल से कह दिया है कि अगर अखिलेश गड़बड़ करें तो तुम्हें मेरे साथ ही रहना है। अब हम लोगों को एक दो चुनाव ही लड़ने हैं, आगे तो लड़के ही चुनाव लडेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान भतीजे अखिलेश यादव उनके पांव छूते हुए भी नजर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+