इटावा में 25 हजार के इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Etawah News, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। बता दें कि पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड में घायल बदमाश माधव और आशीष 25-25 हजार के इनामी बदमाश है। जिनके ऊपर दो दर्जन से अधि़क अपराधिक मुकदमे दर्ज है। बताया कि गिरफ्तार बदमाश कुछ दिनों पूर्व दिल्ली से ऊबर कम्पनी की गाड़ी औरैया के लिए किराये पर लेकर निकले थे और इटावा में आकर गाड़ी के चालक को बंधक बनाकर गाडी लूट ली थी। जिसकी सूचना ऊबर कम्पनी द्वारा इटावा पुलिस को दी गयी थी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग एक संदिग्ध गाड़ी से घूम रहे है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गाडी को रोका और गाडी में बैठे बदमाशों से मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल बदमाश 25-25 हजार के इनामी है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से ऊबर कम्पनी की गाड़ी बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें: पर्यटकों की गाड़ी को गजराज पलटने लगा तो उड़े होशोहवास, देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications