पर्यटकों की गाड़ी को गजराज पलटने लगा तो उड़े होशोहवास, देखिए वीडियो

Bijnor News, बिजनौर। जिम कॉर्बेट पार्क में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब पार्क घूमने आए पर्यटकों पर एक गुस्साए गजराज ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि हाथी के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में गुस्साए गजराज गाड़ियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

सेल्फी लेने के लिए चल गए थे गजराज के पास

सेल्फी लेने के लिए चल गए थे गजराज के पास

दरअसल मामला कालागढ़ के जिम कार्बेट पार्क के झीरना जॉन का है। बता दें कि गजराज ने जिम कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की एक जिप्सी पर अचानक तब हमला कर दिया जब वो सेल्फी लेने के लिए उसके बेहद करीब चले गए। गजराज इसी से आग बबूला हो गया और सीधे गाड़ी पर हमला बोल दिया, जिससे उस में बैठे पर्यटकों के होश उड़ गये। साथ ही दूसरी गाड़ियों में उस समय वहां से गुजर रहे पर्यटकों में भी अफरा तफरी मच गई।

सूंड की गाड़ी पलटने की कोशिश

सूंड की गाड़ी पलटने की कोशिश

दूसरी गाड़ियों में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हाथी थोड़ा पीछे हटा, लेकिन कुछ देर बाद फिर उसने अपनी सूंड से गाड़ी पलटने की कोशिश की। लेकिन कुछ समय बाद हाथी ने अपना इरादा बदल दिया। इस दौरान जिम कॉर्बेट पार्क जिप्सी में बैठे पर्यटकों और आसपास के पर्यटकों में अफरातफरी का माहोल पैदा बना रहा।

नहीं हुआ कोई हताहत

नहीं हुआ कोई हताहत

शुक्र यह रहा है कि टस्कर हाथी के हमले मे कोई हताहत नहीं हुआ। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पर्यटक दिल्ली से जिम कॉर्बेट पार्क में घूमने के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक की मुख्य याचिकाकर्ता समीना बेगम लड़ेंगी चुनाव, कहा- टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरेंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+