घर से 'भूत' भगाने का झांसा देकर बदमाशों ने की लूट, बेहोश पड़ा मिला परिवार

Etawah news, इटावा। यूपी के इटावा में अंधविश्वास के चलते घर में भूतों को भगाने का झांसा देकर तांत्रिक क्रिया के जरिए आधा दर्जन बदमाशों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद बदमाश घर में रखे कीमती सामान को उठाकर ले गए। घटना की जानकारी सुबह जब पड़ोसियों को हुई तो पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से बेहोश हुए सदस्यों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बेहोश हुए लोग अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिले

घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिले

पड़ोसी राजेश्वर ने बताया कि यह लोग घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिले हैं। इन लोगों को कुछ ठग टाइप के बदमाशों ने तंत्र क्रिया के जरिए भूत बलाओं और समस्याओ का इलाज करने का झांसा देकर घर में रात पूजा करने के लिए घुसे और रात में ही इन्हें कोई नशीले पदार्थ का सेवन करवाकर इन सबको बेहोश कर दिया और घर में रखे कीमती सामान को उठाकर फरार हो गए।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत शिव नगर में कुछ ठग टाइप के लोग जो कि इन्हों लोगों के यहां पर मजदूरी का कार्य कर रहे थे, उन्होंने घर की महिलाओं को पूजा पाठ के जरिए घर की समस्याओ का इलाज करने का झांसा देकर भरोसे में लिया और देर रात करीब 12 बजे घर में पूजा पाठ के लिए घर में घुसे, जिसके बाद पूजा करने के दौरान उन बदमाशों ने प्रसाद के रूप में इन लोगों को नशीले पदार्थ का सेवन करवा दिया। सबको बेहोश कर घर में रखे सामान को उठाकर भाग गए।

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

सुबह पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बेहोश हुए लोग अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। इनके होश में आने के बाद इन लोगों के द्वारा दी हुई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+