विदाई से पहले नई दुल्हन ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील
Etawah news, इटावा। 2019 के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यूपी के इटावा में वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर नवविवाहित दुल्हन विदाई से पहले वोट डालने पहुंची। दुल्हन ने सभी से वोट डालने की अपील की।

पोलिंग बूथ पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
दरअसल, इटावा शहर में जयपुर से बारात आई थी। रविवार रात को शादी हुई। सोमवार की सुबह विदाई कार्यक्रम से पहले कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पहुंचा। यहां दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। यही नहीं लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील भी की। वोट डालने के बाद दुल्हन उषा ने कहा कि सभी वोटर से अपील करते हैं, सभी लोग वोट जरूर करें।
ये भी पढ़ें: इटावा लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

विदाई से पहले दुल्हन ने रखी वोट डालने की डिमांड
दूल्हे ने बताया कि वह बारात लेकर जयपुर से आए थे और उनकी पत्नी उषा रानी ने सुबह विदाई कार्यक्रम होने से पहले वोट डालने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा था कि पहले वोट डालूंगी उसके बाद ससुराल जाऊंगी। इसके बाद पत्नी को विदाई कार्यक्रम से पहले वोट डलवाया।

9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान
बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। चौथे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें महाराष्ट्र की 17, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, झारखंड की 3 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट शामिल है। इनमें जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को भी मतदान हुआ था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications