Etawah: चैम्बर में सुनवाई कर रही जज के पर्स पर चोर ने किया हाथ साफ, निकाले 15 हजार रुपए

इटावा, 17 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चोरों के हैसले इतने बुलंद है कि वो अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला इटावा जिला न्यायालय परिसर का है। यहां मुजरिमों को सजा सुनाने वाले एक जज के ही पर्स पर किसी न हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

Etawah News: Thief took out 15 thousand rupees from woman judge purse

Recommended Video

    Etawah: कानून के घर में चोरी, कोर्ट में जज साहिबा के रुपये लेकर चोर फरार | वनइंडिया हिंदी

    जज साहिबा के पर्स से रुपए चोरी होने की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पहुंची और रिपोर्ट दर्ज फरार चोर की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, चोर अभी अभी तक पुलिस की पकड़ा में नहीं आ सका है। यह पूरा मामला शुक्रवार 15 अप्रैल का बताया रहा है। एडीजे द्वितीय कल्पना सिंह शुक्रवार को इटावा के जिला न्यायालय परिसर अपने चैम्बर बैठीं हुई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडीजे द्वितीय कल्पना सिंह अपने चैम्बर में विभिन्न मामलों की सुनवाई कर रही थी। नजदीक में ही उनका पर्स भी रखा हुआ था। तभी किसी ने उनके पर्स से हाथ साफ करते हुए 15 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद जब एडीजे द्वितीय कल्पना सिंह ने सामान लेने के लिए अपना पर्स उठाया तो उसमें रखे 15 हजार रुपए गायब देखकर वह दंग रह गई।

    चैम्बर परिसर में रखे पर्स से जज साहिबा के रुपए चोरी होने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। इधर मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में एडीजे द्वित्तीय कोर्ट के पेशकार रमेश सिंह की ओर से सिविल लाइन थाने में चैम्बर से पर्स में रखे 15 हजार रुपए चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

    थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि एडीजे द्वितीय के रुपए चोरी होने के संबंध में तहरीर मिली थी जिस पर अज्ञात व्यक्ति पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+