इटावा: गठबंधन प्रत्याशी को वोट न देने पर दबंगों ने की दलितों की पिटाई

Etawah news, इटावा। यूपी के इटावा में दबंगों के दलित समाज के लोगों को पीटने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पीड़ितों ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को वोट नहीं दिया था। दबंग इस बात से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने दलितों की पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस चुनावी रंजिश की बात मानने से इनकार कर रही है।

dalit people beaten by miscreants in etawah

क्या है पूरा मामला

मामला इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र का है। मंगलवार शाम को दलितों की भैंस दबंगों के खेतों में घुस गई तो दबंगों ने दलितों की पिटाई कर डाली। इसके बाद कुछ राउंड फायरिंग भी की। इसमें 6 लोग घायल हो गए, जिसमे एक महिला भी शामिल है।

dalit people beaten by miscreants in etawah

वोट न देने से नाराज थे दबंग

आरोप है कि यादव जाति के दबंगों ने गांव के दलित समाज के लोगों की सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव को वोट नहीं दिए थे। हालांकि, इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव जीत गए, लेकिन वोट न देने से इस गांव के दबंग नाराज थे। हालांकि, इटावा पुलिस चुनावी रंजिश को मानने से इनकार कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+