पिता ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, बेटी ने कर लिया मर्डर प्लान

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। चार दिन पूर्व हुई इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बिजेंद्र उर्फ झगडू ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

woman kills her father with the help of boyfriend

जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को खुर्जा के नगला शेखू गांव निवासी बिजेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके गले पर निशान पाए गए थे। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। जांच पड़ताल में पुलिस की शक की सुई मृतक बिजेंद्र की बेटी की तरफ घूमी तो मामले का खुलासा हो गया।

एसपी देहात मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद सामने आया है कि मृतक की बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन बिजेंद्र ने दोनों को एक साथ देख लिया था। जिसका उसने विरोध किया। इसके चलते दोनों ने मिलकर बिजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: 4800 करोड़ की लागत से गोरखपुर में दौड़ेगी मेट्रो, एक बार में 400 लोग कर सकेंगे यात्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+