सलोनी के सुसाइड नोट में 'मैम' का जिक्र, पुलिस ने कोच की पत्नी यामिनी को किया गिरफ्तार

इटावा। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी शर्मा की आत्महत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ की पत्नी यामिनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि छात्रा के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें यामनी मैम का जिक्र किया गया था। जिसके बाद पुलिस की शक की सुई यामनी पर घूम रही थी।

क्या कहा एसएसपी ने

क्या कहा एसएसपी ने

एसएसपी इटावा संतोष मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सलोनी के सुसाइड के पीछे यामिनी की क्या भूमिका है, इस बारे में हर तरीके से तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन पुलिस खुद इसका संज्ञान लेते हुए अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। हमारी कोशिश है कि मामले में पीड़िता को न्याय मिले।

क्या है मामला

क्या है मामला

आगरा की रहने वाली छात्रा सलोनी बैडमिंटन की खिलाड़ी थी। स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 8 में पढ़ती थी। सलोनी कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी, जहां उसके साथ आयना गुप्ता और अनुष्का भी रहती थीं। आयना ने बताया कि दीदी रात को धीरे-धीरे बोलकर डायरी में लिख रही थीं कि जिंदगी से तंग आ गई हूं, यह कदम तो मुझे बहुत पहले उठा लेना चाहिए था।

बात टाल गई थी दीदी

बात टाल गई थी दीदी

जब हमने उनसे बात जानने की कोशिश की तो उन्होंने कोई बात नहीं कहकर टाल दिया। इसके बाद हम लोग सो गए। सुबह जब 4 बजे जगे तो देखा सलोनी पंखे के सहारे लटकी हुई है। मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि सलोनी के पिता विजय कुमार ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+