मुलायम की होली में पहुंचे शिवपाल, मंच पर मौजूद अखिलेश को क्यों आया गुस्सा?

इटावा। हर साल मुलायम के कुनबे की सैफई की होली पर सबकी नजर रहती है। इस होली में मुलायम के परिवार के सभी सदस्य जुटते हैं और इसमें सियासी रंग भी हर साल देखने को मिलते हैं। इस साल भी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच रिश्ते पर जमी बर्फ पिघलती दिखी। मंच में मुलायम के साथ अखिलेश और शिवपाल मौजूद रहे। अखिलेश ने शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ता चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं पर खफा भी हुए।

'हमारे परिवार में खटपट नहीं...'

'हमारे परिवार में खटपट नहीं...'

समाजवादी पार्टी से अलग होकर ऩई पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने होली से ठीक पहले 2022 के उत्तर प्रदेश विधनासभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल करने की बात कहते हुए बताया था कि हमारे परिवार में कोई खटपट नहीं है। होली में मुलायम और अखिलेश के साथ एक मंच पर आकर शिवपाल गिले-शिकवे दूर करते नजर आए। मुलायम के पैर छूकर शिवपाल ने आशीर्वाद लिया। इस होली में रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

अखिलेश के भाषण के दौरान पहुंचे शिवपाल

अखिलेश के भाषण के दौरान पहुंचे शिवपाल

सैफई में फूलों की होली में पंडाल में सबसे पहले अखिलेश यादव मंच पर आए। उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मंच पर आकर लोगों को होली की बधाई दी। मंच पर अखिलेश यादव का भाषण चल था, उसी समय शिवपाल सिंह यादव आए। मंच पर आते ही शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव के पैर छू कर लिया आशीर्वाद लिया। शिवपाल ने रामगोपाल यादव के भी पैर छुए। वहीं अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छुए तो कार्यकर्ताओं ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाए।

नारे पर गुस्साए अखिलेश

नारे पर गुस्साए अखिलेश

चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगने पर अखिलेश गुस्सा हो गए और मंच से ही लोगों से मर्यादा में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मर्यादा टूटी तो होली मनाने सैफई नहीं आऊंगा। मंच पर रामगोपाल यादव के पास अखिलेश यादव बैठे रहे और उन्होंने चाचा शिवपाल यादव से कोई बात नहीं की। मंच पर मुलायम कुनबे के अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव समेत सभी सदस्य मौजूद रहे और चार साल बाद सैफई में लोगों को ऐसा नजारा दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+