एटा: मंगेतर जोड़े ने पुलिस वर्दी में बनाया VIGO पर वीडियो, अब हो रहा वायरल
एटा। टिक-टॉक और विगो जैसी सोशल साइटों पर वीडियो बनाने का क्रेज अब लोगों के सिर पर चढ़ने लगा है। इसमें पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं है। ताजा मामला एटा जिले का है। यहां दो पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में है, इनमें एक महिला सिपाही है। ये वीडियो फिल्मी गानों पर बनाए गए हैं। दोनों पुलिसकर्मी अनु और संदीप राजा का रामपुर थाने में तैनात हैं। दोनों की पोस्टिंग एक साल से है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, एटा के थाना राजा का रामपुर में तैनात एक महिला व एक पुरुष पुलिस कर्मी ने विगो पर वीडियो बनाया। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ तो कुछ ही देर में यह सुर्खियों में आ गया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अलीगंज को सौंप दी। सीओ ने मामले की जानकारी कर बताया कि वीडियो काफी पुराना है। बता दें कि विगो पर वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों की कुछ दिन पहले शादी तय हो चुकी है।
दरअसल सोमवार को दो वीडियो सामने आए। इन वीडियो में थाना राजा का रामपुर में तैनात महिला आरक्षी अनु निर्माण और सिपाही संदीप नजर आ रहा है। सोशल साइट पर बने वीडियो में दो फिल्मी गानों पर यह दोनों सिपाही अपनी अदाकारी करते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते दोपहर तक वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट आने लगे। बता दें कि यह वीडियो कम से कम सात-आठ महीना पुराना होने का दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications