नशे में धुत युवक ने सांप को ही दांतों से चबाकर किए 3 टुकड़े, हॉस्पिटल में हालत गंभीर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शराब पीकर नशे में धुत एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया फिर गुस्से में उसने सांप को पकड़ा और दांतों से चबाकर उसके तीन टुकड़े कर दिए। सांप की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को पता चला तो युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

poisonous snake died after drunk man bites him into pieces

युवक का नाम राजकुमार है। डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि नशे की हातल में युवक ने सांप को काटा जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है। युवक को देखकर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा काफी नशे में था जब उसने सांप को काट कर टुकड़े कर दिए। इस अजीबोगरीब घटना के बाद राजकुमार की परिजनों ने मृत सांप का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि बीते कुछ दिनों में ऐसा मामला गुजरात के गांधीनगर के महीसागर जिले में हुआ था। जहां एक 60 साल के बुजुर्ग को सांप ने काट लिया था। इसके बाद बुजुर्ग को भी गुस्सा आ गया और उसने भी सांप को काट लिया। इस घटना के बाद सांप और बुजुर्ग दोनों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+