युवक कहता था- तुमसे ही करूंगा शादी, 4 साल तक किया शोषण और आखिर में मुकर गया
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक अय्याश युवक को गिरफ्तार किया। उस युवक के खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। युवती के मुताबिक, दानिश पुत्र सरवर अली ने शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक यौन शोषण किया। वह कहता था कि तुमसे शादी करूंगा, लेकिन बाद में वह मुकर गया। बीते 8 अक्टूबर को भी दानिश ने घर आकर दुष्कर्म किया।

एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दानिश को उसी के मकान से गिरफ्तार किया है। युवती के शिकायत करने के 24 घण्टे के अन्दर यह कार्रवाई की गई। अब अभियुक्त के विरुद्व थाना कोतवाली नगर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। उसकी पहचान किदवई नगर निवासी दानिश पुत्र सरवर अली के रूप में हुई। वह करीब 4 वर्षों से शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाता चला आ रहा था। युवती अब 23 साल की है।












Click it and Unblock the Notifications