शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका के बीच मारपीट, दोनों ने एक दूसरे पर चलाए लात-घूंसे, Video Viral

Fight in Etah Government School: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों में जमकर हाथापाई हो रही है।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग दोनों को हटा रहे हैं लेकिन दोनों किसी की बात नहीं मान रहे हैं। काफी देर तक दोनों में मारपीट होती है उसके बाद मौजूद शिक्षक तथा अन्य लोग दोनों को एक दूसरे से दूर करते हैं। इसी बीच वहां मौजूद कोई शख्स इसका वीडियो बना लिया।

teacher and the headmistress Video Viral

अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दोनों के बीच गेट खोलने को लेकर कहांसुनी हुई थी।

यह पूरा मामला एटा जनपद के जलेसर विकासखंड के सराय नीम गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि रविवार को साक्षरता अभियान के तहत विद्यालय में निरक्षर लोगों की परीक्षा कराई जानी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी शिक्षा को शिक्षामित्र पहुंच गए थे।

वहां पहुंचने के बाद लोगों ने गेट नहीं खोला था। करीब आधे घंटे बाद विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता रानी पहुंचीं। संगीता रानी ने लोगों से पूछताछ किया कि अभी तक आप लोगों ने विद्यालय का गेट क्यों नहीं खोला है। जिस पर शिक्षामित्र भंवर सिंह द्वारा कहा गया की चाबी हमारे पास नहीं है।

इसी बात को लेकर शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका में कहा सुनी होने लगी। कहा सुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र दोनों वीडियो बना रहे हैं।

वीडियो बनाते समय ही दोनों में मारपीट हो जाती है। हालांकि दौरान तीसरा शख्स भी अपने मोबाइल में वीडियो बनाया था। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह का कहना है कि शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा मित्र और प्रधानाध्यापिका के बीच मारपीट के मामले को लेकर गांव के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+