एटा: पुलिस की गिरफ्त में आए 6 सीरियल किलर, दो दिन पहले रेप में नाकाम रहने पर की थी महिला की हत्या

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 2 दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के पीपल अड्डा पर मैदान में नग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। पुलिस ने के मामले का खुलासा करते हुए 6 सीरियल किलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला से रेप करने में नाकाम होने के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया था। इस मामले में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त पूर्व में दुष्कर्म और महिला संबंधी वारदातों में जेल जा चुके हैं।

etah police disclosed woman murder case six serial killer arrested

हिस्ट्रीशीटर हैं सभी शातिर अभियुक्त

जनपद एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 सीरियल किलर्स को दबोच लिया। पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने महिला की निर्मम हत्या से पहले रेप करने का प्रयास किया था, जिसमें नाकाम होने पर पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे को ईंट से कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो किरायेदारों को संदिग्धता के दायरे में हिरासत में लिया था, जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त हेमंत, याली उर्फ दिनेश, त्रिवेंद्र, सुनील, बदन सिंह और अनिल यादव हत्या, चोरी, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी गंभीर वारदातों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

एनएसए और गैंगस्टर अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई

इस मामले में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त पूर्व में दुष्कर्म और महिला संबंधी वारदातों में जेल जा चुके हैं, अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियुक्तों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाकर प्रभावी रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियुक्तों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+